अरबाज खान की दूसरे शादी पर सलीम खान ने दिया रिएक्शन, बोले- मेरे हिसाब से ये गुनाह....

Salim Khan on Arbaaz Khan Second Marriage- अरबाज खान ने हाल ही में परिवार की मौजूदगी में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली है। इस वक्त दोनों को लेकर चर्चा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
अरबाज खान के इस दूसरे निकाह को लेकर अब सलीम खान का एक रिएक्शन सामने आया है। दरअसल अरबाज की शादी को लेकर लोग कई तरह के सवाल कर रहे थे। सलीम खान ने न्यूज18 से बात करते हु्ए कहा है कि, "उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
मेरे हिसाब से, ये कोई गुनाह नहीं है। मैं उनके लिए खुश हूं और मैंने दूल्हा-दुल्हन को अपना आशीर्वाद दिया है।'' सलीम खान का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। सलीम खान से पूछा गया था कि क्या शादी को लेकर किसी तरह की कोई बात उनसे हुई थी क्या?
सलीम खान ने जवाब दिया कि, 'मेरा मानना है कि चर्चा की कोई जरूरत नहीं थी, वो खुद समझदार और पढ़े लिखे हैं। इसमें मेरी इजाजत की जरूरत नहीं है। अगर वह खुश है तो फिर कोई बात मायने नहीं रखती। अरबाज ने बस ये बताया कि वो शादी कर रहा है, मैने कहा ठीक है।
मेरा ऐसा मानना है कि किसी की लाइफ में इंटरफेयर करने से समस्याएं बढ़ती हैं।'' सलीम खान का ये बयान चर्चा में है और लोग लगातार इसपर बात कर रहे हैं। सलीम खान मशहूर राइटर रहे हैं और कई ब्लॉकबस्टर्स लिखी हैं। उन्होने भी अपने जीवन में दो शादियां की हैं और दोनों पत्नियां उनके साथ ही रहती हैं।
एक का नाम सलमा खान जिनसे उनके सभी बच्चे हैँ। एक हेलेन हैं जो कि परिवार के साथ ही रहती हैं। सलीम खान का परिवार इंडस्ट्री का एकुजट परिवार है। अरबाज खान की शादी के मौके पर सलमान खान समेत सभी लोग मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications