#Olympics विवाद: सलमान खान की ये खूबियां आपको पता थी क्या!

By Neeti

[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान को ओलंपिक ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने की कंट्रोवर्सी खत्म होती नहीं नजर आ रही है। खैर, अब सलमान खान के पिता सलीम खान भी इस मामले में सामने आए हैं। और ट्विटर के माध्यम से अपने बेटे का साथ दिया है।

सलीम खान ने ट्विट किया है कि भले ही सलमान ने कभी किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया हो लेकिन वे एक बेहतरीन तैराक, साइकलिस्ट और वेट लिफ्टर हैं।

इसके अलावा उन्होंने मिल्खा सिंह की उस बात का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि ओलंपिक का ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड से नहीं बल्कि कोई खिलाड़ी होना चाहिए।

Salman Khan

सलीम ने लिखा कि मिल्खा जी यह बॉलीवुड नहीं है, बल्कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री है जो दुनिया की सबसे बड़ी इंडस्ट्री है। और यह वही इंडस्ट्री है जिसने आपको गुमनामी के अंधेरे से बाहर निकाला था।

गौरतलब है कि सलमान को ओलंपिक का ब्रांड एंबेसडर बनाने के बाद से खिलाड़ियों ने आपत्ति जताना शुरू कर दिया था। सबसे पहले पहलवान योगेश्वर दत्त ने सवाल उठाए थे। उसके बाद मिल्खा सिंह भी सामने आए। हालांकि कई खिलाड़ी सलमान के सपोर्ट में भी खड़े हैं।

-

-

-

-

-

-

-

-

-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X