सलीम खान फिर लिखेंगे फिल्म, लॉकडाउन के बाद हो सकता है धमाका, क्या है प्लान !
जाने माने बॉलीवुड के लेखक सलीम खान लॉकडाउन में स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। सलमान खान के पिता सलीम खान ने एक बार फिर अपनी कलम फिल्म की पटकथा लिखने के लिए उठाई है। खबरों के मुताबिक लंबे समय बाद ऐसा होगा कि सलीम खान की लिखी स्क्रिप्ट पर फिल्म बनेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना वायरस के लॉकडाउन में सलीम खान ने दोबारा पटकथा लिखने का ठानी है। मीडिया के मुताबिक, सलीम खान ने कहा, मैं कुछ लिख रहा हूं। उनका कहना है कि अगर समय और परिस्थिति सही रही तो वह कुछ लिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications