इधर अस्पताल में गंभीर हालत में हैं सलीम खान, उधर अमिताभ बच्चन ने कर दिया ऐसा ट्वीट कि सिर खुजा रहे लोग!

Amitabh Bachchan tweet after Salim Khan hospitalized: सलीम खान इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है। गंभीर हालत के चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इधर सब लोग उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन का ट्वीट चर्चा में आ गया है।

Amitabh Bachchan tweet after Salim Khan hospitalized

अमिताभ बच्चन का ट्वीट

अमिताभ बच्चन X जिस पहले ट्विटर कहा जाता था, वहां पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और अपने दिल की बात रखते हैं। उन्होंने 17 फरवरी को भी एक ट्वीट किया, जिसे पढ़ने के बाद लोगों का दिमाग चकरा गया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि 'अपनी आवाज अब अपनी ना रही।' हालांकि, इस ट्वीट का सलीम खान की तबीयत से कोई लेना-देना है या नहीं, ये तो पता नहीं।

सलीम खान की तबीयत के बारे में

सलीम खान को ब्लड क्लॉट (रक्त का थक्का) होने का पता चला है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें घर पर अचानक अस्वस्थ महसूस होने लगी, जिसके बाद सलमान खान और परिवार के दूसरे सदस्यों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें लीलावती अस्पताल पहुंचाया ताकि उन्हें तुरंत मेडिकल मदद मिल सके।

डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। हालांकि यह स्थिति परिवार के लिए चिंता का कारण बनी, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार उनके सभी जरूरी पैरामीटर्स स्थिर हैं। मेडिकल टीम उनका इलाज कर रही है और आगे की कार्रवाई पर विचार कर रही है।

हालांकि, फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि उनकी हालत बिगड़ी है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। सुबह उनका ऑपरेशन किया जाएगा।

More from Filmibeat

Read more about: salim khan amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X