..................... Salim Khan Health update salman khan father in serious condition in ICU health bulletin update blood clot - Hindi Filmibeat

सलीम खान को हुई ये बीमारी, ICU में गंभीर है हालत, इस समय आएगा हेल्थ बुलेटिन, अस्पताल में पूरा खान परिवार

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के मशहूर लेखक और अभिनेता सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद से सलमान खान से लेकर अलवीरा तक पूरी फैमिली के लगातार अस्पताल में चक्कर लग रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सलीम खान की हालत गंभीर बनी हुई है। सलीम खान को आईसीयू (Intensive Care Unit) में रखा गया है और उनकी स्थिति को गंभीर बताया जा रही है।

Salim Khan Health Update

सलीम खान के डॉ. जलील पारकर ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा, यह सच है कि मिस्टर सलीम खान (मशहूर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता) और जो खुद एक आइकन हैं, उन्हें सुबह 8.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल के ICU में डॉ. जलील पारकर की देखरेख में भर्ती कराया गया है। उन्हें उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे, जिसके बाद इलाज शुरू किया गया और मिस्टर सलीम खान को पहली मंजिल पर इंटेंसिव केयर में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। रिश्तेदारों की रिक्वेस्ट का सम्मान करते हुए आज और जानकारी शेयर नहीं की जा रही है। हालांकि, कल सुबह 11 बजे हम रिश्तेदारों की सहमति से और मरीज की गोपनीयता को पूरी तरह बनाए रखते हुए एक प्रेस बुलेटिन देंगे। वह स्टेबल हैं लेकिन उनके क्लिनिकल स्टेटस को ध्यान में रखते हुए उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सलीम खान को रक्त का थक्का (ब्लड क्लॉट) होने का पता चला है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें घर पर असहज महसूस होने लगा था जिसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और मुंबई के लीलावती अस्पताल में सलीम खान का इलाज चल रहा है, जिसके चलते पूरा खान परिवार अस्पताल में मौजूद है। वहीं दिग्गज राइटर की पहली पत्नी सलमा खान को भी अस्पताल पहुंचते हुए देखा गया।

बता दें कि सलीम खान, जो अपने पुराने पार्टनर जावेद अख्तर के साथ शोले, हाथी मेरे साथी, जंजीर और मिस्टर इंडिया जैसी मशहूर फिल्में लिखने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 24 नवंबर, 2025 को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था।

Read more about: salim khan bollywood salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X