..................... Salim Khan Health Update After Brain Hemorrhage Latest Photo Recovery Salman Khan Father News - Hindi Filmibeat

28 दिन अस्पताल में रहने के बाद कैसे हैं Salim Khan? सामने आई लेटेस्ट फोटो, फैंस को मिला बड़ा अपडेट

Salim Khan Latest Photo: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पिता और जाने-माने लेखक सलीम खान को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। दरअसल फरवरी 2026 में ब्रेन हेमरेज होने की वजह से उनको मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर मेडिकल प्रोसीजर की वजह से उन्हें 28 दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा। अस्पताल से आने के बाद में उनके तबीयत में भी सुधार आया। लेकिन अब हाल ही में ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा ने एक्स पर उनके साथ में एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें सलीम खान पहले से काफी ज्यादा ठीक नजर आ रहे हैं।

Salim Khan

सलीम खान हो रहे हैं रिकवर

6 मई को कोमल नाहटा ने एक तस्वीर को शेयर किया जिसमें वह उनके दोस्त सलीम खान के साथ में बैठे हुए नजर आए। इसके साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "कल सलीम खान साहब से उनके घर पर मिलकर बहुत खुशी हुई है। फरवरी-मार्च में 28 दिन अस्पताल में रहने के बाद में अब वह धीरे-धीरे लगातार रिकवर कर रहे हैं। इस मुलाकात को और भी ज्यादा संभव बनाने के लिए डॉक्टर संदीप चोपड़ा का भी बहुत-बहुत धन्यवाद।"

हालांकि इससे पहले सलीम खान को ईद के मौके पर सलमान खान के साथ में गैलेक्सी में देखा गया था। जहां पर सलमान उन्हें व्हीलचेयर पर फैंस से मिलवाने के लिए बाहर लेकर आए थे। अस्पताल से आने के बाद में फंस उनको देखकर काफी खुश नजर आए थे और जल्दी उनकी ठीक होने की भी दुआएं करने लगे।

सलमान खान का वर्क फ्रंट

अगर हम सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्दी ही उन्हें फिल्म मातृभूमि में देखा जाने वाला है। जिसमें उनके साथ में चित्रांगदा सिंह लीड किरदार में नजर आने वाली है। साथ ही वह अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें वह नयनतारा के साथ में नजर आएंगे। इसके अलावा हाल ही में उनका रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में कैमियो भी करते देखा गया।

Read more about: salim khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X