''इंटरवल में सलमान खान की मौत हो गई, तो ऑडियंस भी थियेटर से निकल गए''- सलीम खान
हाल ही में सलमान खान, अरबाज खान अपने पिता सलीम खान के साथ कपिल शर्मा के शो में शामिल हुए। यह एपिसोड कितना मजेदार होगा इतना अंदाजा इसके प्रोमो से ही लगाया जा सकता है। शो में सलीम खान ने दोनों भाईयों के बारे में कई खुलासा किया। वहीं, सलमान की फ्लॉप फिल्म हेलो ब्रदर पर बात करते हुए कहा कि फिल्म में सलमान के किरदार की मौत हो जाती है, इसीलिए फिल्म फ्लॉप हुई।
सलीम खान ने कहा, फिल्म के फर्स्ट हाफ में ही जब सलमान खान की मौत हो जाती है, तो लोग थिएटर से उठकर जाने लगते हैं। होना ये चाहिए था कि फिल्म में अरबाज खान वाला रोल सलमान खान को मिले और सलमान खान वाला रोल अरबाज खान करें। तो शायद यह फिल्म कामयाब हो जाती। अरबाज ने मरने का शायद दर्शकों को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।

जाहिर है सलीम खान की इन बातों को सुनकर सलमान और अरबाज झेंप जाते हैं। दोनों मुस्कुरा कर रह जाते हैं। लेकिन यह सभी जानते हैं कि कहीं ना कहीं सलीम खान ने सही बात की है। इस पूरे शो में सलीम खान ने अपने तीनों बेटे की जमकर खिंचाई की है। उन्होंने ऐसे-ऐसे राज़ खोले हैं, जिसे सुनकर उनके तीनों बेटे की भी हैरान हैं।


Click it and Unblock the Notifications