इंदौर में लवयात्री की रिलीज पर सलीम खान ने लगाई रोक, फिल्म के हीरो आयुष है उनके दामाद
सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म लवयात्री 5 अक्टूबर को पूरे देश में रिलीज हो गई लेकिन एक शहर में इस फिल्म को नहीं रिलीज किया गया है क्योंकि इसके लिए सलीम खान ने मना कर दिया था। जी हां आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की पहली फिल्म लवयात्री को इंदौर में नहीं रिलीज किया गया है और इसका कारण है सलीम खान। बता दें कि इंदौर के व्यापारियों इस समय मनोरंजन पर जीएसटी के ऊपर एंटरटेनमेंट टैक्स लेने का विरोध कर रहें है।
इस बात पर सलीम खान ने भी व्यारियों का समर्थन किया और फिल्म को वहां रिलीज नहीं होने दिया। गौरतलब है कि इंदौर उनका पैतृक शहर है और इसी कारण उनको कुछ खास लगाव है।

हालांकि जब इस बात का ऐलान हुआ कि फिल्म को इंदौर में नहीं रिलीज किया जाएगा तो ये डिसीजन काफी ज्यादा शॉकिंग था क्योंकि फिल्म सलीम खान के होम प्रोडक्शन की ही है।
इस फिल्म को लेकर पूरे खान परिवार ने जमकर मेहनत की है और प्रमोशन किया है। सलमान खान ने भी इसका जमकर प्रमोशन किया है और कई शो भी अटेंड किए है।
बता दें कि आयुष शर्मा जो इस फिल्म के हीरो हैं उनकी शादी सलमान खान की बहन अर्पिता से हुई थी। हालांकि फिल्म की कमाई पहले दिन एवरेज रही है लेकिन देखना ये है कि क्या फिल्म बेहतर बिजनेस कर पाएगी या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











