इस सुपरस्टार के सामने सलमान खान की STARDOM कुछ भी नहीं!
नसीरूद्दीन शाह ने राजेश खन्ना के स्टारडम पर सवाल क्या उठाया.. पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके विरोध में खड़ी हो गई। हालांकि तुरंत ही नसीरूद्दीन शाह ने माफी मांग ली। लेकिन लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ। हाल ही में सलीम खान ने भी राजेश खन्ना की स्टारडम पर कुछ ट्विट किये।

जी हां, सलीम खान ने राजेश खन्ना को मिलियेनियम का पहला और आखिरी सुपरस्टार बताया है। सलीम खान ने ट्विट में लिखा- एक बार एक स्टार हमारे घर के सामने से गुजर रहा था, तो उसने सलमान के इंतजार में बाहर खड़ी भीड़ को देखा.. और उसने मुझसे कहा कि मैंने ऐसा पहले कहीं नहीं देखा.. तो मैंने कहा कि मैंने राजेश खन्ना के घर के बाहर इससे भी ज्यादा भीड़ देखी है।
''मुझे नहीं करनी है 100 करोड़, 200 करोड़ की फिल्में....''
सलीम खान ने कहा कि कोई भी राजेश खन्ना को औसत एक्टर नहीं कह सकता। राजेश खन्ना सदी के पहले और आखिरी सुपरस्टार हैं। हम्मम.. कोई शक नहीं राजेश खन्ना ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट और बेहतरीन फिल्में दी हैं।
''सलमान खान ने ही काला हिरण मारा है.. मैंने खुद देखा है....''
बता दें, नसीरूद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू के दौरान राजेश खन्ना को औसत कलाकार कहा था। और कहा था कि राजेश खन्ना के आने से ही फिल्म इंडस्ट्री में mediocrity आ गई थी।


Click it and Unblock the Notifications
