..................... Salim Khan chopped off Bajrangi Bhaijaan Eid song - Hindi Filmibeat

Oppss.. सलीम खान ने 'बजरंगी भाईजान' का यह गाना किया CUT

[बॉलीवुड न्यूज] बजरंगी भाईजान के ईद सांग की पहली झलक ही फैंस को पागल बना गई। यह स्पेशल ईद सांग है 'आज की पार्टी मेरी तरफ से..ईद मुबारक..ईद मुबारक..'। निर्देशक की मानें तो यह गाना काफी धमाकेदार होगा। पहले इसे फिल्म की क्रेडिट्स के साथ डाला गया था।

कबीर खान के अनुसार यह एक पार्टी सांग है, जो फैंस को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था। लेकिन अब इसे फिल्म के साथ साथ क्रेडिट्स में भी जगह नहीं मिल रही। जी हां, दरअसल, जब सलमान खान के पापा सलीम खान को फिल्म दिखाई गई तो उन्होंने ही गाने को हटाने की सलाह दी।

VIDEO: जब बिना पासपोर्ट पाकिस्तान घुस गए 'बजरंगी भाईजान'

कबीर खान ने बताया कि, 'जब सलीम खान ने फिल्म देखी तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बिना इस गाने के फिल्म ज्यादा प्रभाव छोड़ेगी। उनकी बात से कबीर खान भी सहमत हो गए। उन्होंने कहा कि कई फिल्में इस तरह से गानों की वजह से उतनी दमदार नहीं रह जाती। लिहाजा, टीम ने गाने को फिल्म से बिल्कुल ही अलग कर दिया।

कबीर खान ने कहा कि निर्देशक के तौर पर मुझे यह गाना फिल्म में नहीं चाहिए। लेकिन आप इसे टीवी पर देख सकते हैं। दरअसल, हम दो घंटे की फिल्म में जो किरदार दर्शकों के दिमाग में बनाना चाहते हैं, वह इस गाने से पूरी तरह से अलग हो जाता। लिहाजा, इसे सिर्फ प्रोमोशन के लिए ही इस्तेमाल किया जाएगा।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X