सलमान ने मेहनत की है लेकिन अक्षय कुमार से BETTER नहीं - सलीम खान
अक्षय कुमार के लिए आज से बड़ा दिन कोई नहीं होगा। क्योंकि बहुत मुश्किल होता है इस तरह की बात करना, जैसे कि सलमान खान के पापा सलीम खान ने की। दरअसल, एक अंग्रेज़ी दैनिक के साथ बातचीत में सलीम खान ने इस जेनरेशन के टॉप 5 एक्टर्स पर बात की।
उन्होंने कहा मुझे यह कहना पड़ेगा कि जितना काम अक्षय कुमार ने खुद पर किया है वो काबिले तारीफ है। ऐसी कोई फिल्म नहीं होगी जो वो नहीं कर पाएगा।

हालांकि सलमान, आमिर, शाहरूख, अजय ने भी बहुत मेहनत की है लेकिन अक्षय जितना शानदार काम कोई नहीं कर पाया है। गौरतलब है कि जिस तरह से अक्षय का करियर चल रहा है और उनकी फिल्मों का लाइन अप देखकर ऐसा नहीं लगता कि आने वाले कुछ सालों में वो एक भी फ्लॉप देने वाले हैं।
लिहाज़ा 2019 में अक्षय बैक टू बैक 16 सुपरहिट फिल्में दे चुके होंगे। जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा।
बॉलीवुड के लिए ये साल बहुत खराब रहा है। अभी तक बाहुबली छोड़ कर कोई फिल्म नहीं चली है। ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि टॉयलेट एक प्रेम कथा 2 ही दिनों में अपना बजट निकाल चुकी थी। और अब फिल्म ब्लॉकबस्टर हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications