अयोध्या की 5 एकड़ जमीन पर मस्जिद नहीं बल्कि ये बनते देखना चाहते हैं सलीम खान और जावेद अख्तर
सुपरस्टार सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान और जावेद अख्तर किसी ना किसी मुद्दे पर अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। इस समय सलीम और जावेद ने अयोध्या में मस्जिद की जमीन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने बरसों से चला आ रहा विवाद निपटाते हुए जनीम रामलला जन्मभूमि को सौंप दी थी। इसके अलावा 5 एकड़ जमीन मुस्लिमों को मस्जिद बनाने के लिए दी गई थी। इस पर सलीम खान का कहना था कि उस पांच एकड़ में मस्जिद नहीं बल्कि स्कूल बनना चाहिए।
इसके बाद अब जावेद अख्तर का ट्वीट आया है कि जमीन पर एक खैराती अस्पताल बनाया जाए। जावेद अख्तर के इस ट्वीट के बाद ये काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
आलिया भट्ट के साथ वायरल हुईं एक शक्ल के दो लड़कों की तस्वीरें- जानिए आखिर कौन हैं ये?


Click it and Unblock the Notifications