#Ouch..चोरी से सलमान का परिवार भी नहीं बच पाया..किसकी ऐसी हिम्मत..

By Shweta K

वैसे तो सलमान खान का पूरा परिवार काफी कड़ी सुरक्षा के बीच रहता है लेकिन फिर भी जिसको हाथ साफ करना होता है कर ही लेता है। कुछ ऐसा ही सलमान खान के यहां भी हुआ है।

दरअसल सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान के मुंबई स्थित घर में लगभग लाखों की चोरी हो गई।अर्पिता के घर से करीब 3.50 लाख रुपए का सोना और कैश गायब है। अर्पिता के परिवार ने पुलिस में चोरी का मामला दर्ज करवाया है। अर्पिता का घर मुंबई के बांद्रा वेस्ट में शेर्ली राजन रोड के प्लश पेसिफिक हाइट्स में रहती हैं।

Salman

चोरी किसी बाहरी ने नहीं बल्कि अर्पिता के घर काम करने वाली नौकरानी ने ही की। पुलिस ने बताया कि घर की 35 वर्षीय नौकरानी अफसा खान काफी समय से काम पर नहीं आ रही थी। वह घर में ही रहती थी और सारे काम करती थी। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर चली गई थी।

पुलिस ने पूछताछ आसपड़ोस के फ्लैट्स के नौकरों से की और कामवाली के घर का पता किया और उसे वहीं से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आफशा से पूछताछ की जा रही है।

3.5 लाख के जेवर के अलावा अर्पिता के कई डिजाइनर कपड़े भी चोरी हो गए।अर्पिता के घर पर अफसा पिछले डेढ़ साल से काम कर रही थी, लेकिन अर्पिता या उनके परिवार वालाों ने उसका रजिस्ट्रेशन थाने में नहीं करवाया था ।

दरअसल ये चोरी तब हुई जब अर्पिता और आयुष छुट्टियां मनाने देश के बाहर गए हुए थे और वो अपने घर वापस 21 अगस्त को लौटे तो देखा कि घर से जेवर गायब हैं। अर्पिता को ये घर सलमान खान ने शादी के बाद गिफ्ट में दिया था जो 3 bhk शानदार फ्लैट है।

आपको बता दें कि 2014 में अर्पिता खान ने आयुष शर्मा से शादी की थी । इसी साल मार्च में अर्पिता ने बेटे को जन्म दिया और मां बनी हैं।उनकी और अहिल की तस्वीरें भी हमेशा वायरल होते रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X