Salaar Update: श्रुति हासन के किरदार आद्या के रैप-अप की घोषणा, पोस्ट लिखकर प्रभास को कहा थैंक यू

Salaar Update: प्रभास स्टारर फिल्म सालार साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से है, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फैन्स तो फिल्म को लेकर इस कदर एक्साइटेड है कि उन्होंने साल की शुरूआत ही "साल नही सालार है" ट्रेंड करना शूरू कर दिया है। ऐसे में मेकर्स भी फिल्म से जुड़ी हर अपडेट फैन्स के साथ शेयर कर रहें हैं।
हाल में सालार के मेकर्स ने फिल्म की प्रोग्रेस शेयर करते हुए सेट से नाइट शूट की एक झलक दिखाई थी और अब उन्होंने फिल्म की फीमेल लीड श्रुति हासन के हिस्से की शूटिंग खत्म होने का ऐलान किया है। फिल्म में श्रुति, आद्या के किरदार में हैं।
इस खबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सालार के मेकर्स ने एक तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने आगे कैप्शन लिखा- "इट्स अ रैप फॉर आद्या, @shrutihaasan❤️"
सालार निस्संदेह 2023 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। यह सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि यह प्रभास और केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील को साथ ला रहा है।
इस बीच, खबर यह भी है कि होम्बले फिल्म्स की सालार को बहुत बड़े पैमाने पर बनाया गया है और इसका बजट लगभग 400+ करोड़ रुपये का है। जबकि केजीएफ की शानदार टीम और तकनीशियन भी सालार का हिस्सा हैं, सभी की उम्मीदें इससे जुड़ चुकी हैं। फिल्म 28 सितंबर 2023 को 5 भाषाओं में रिलीज हो रही है। फिल्म में बहुमुखी अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं, इसके अलावा जगपति बाबू, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी और अन्य लोगों की प्रमुख भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications