Salaar Teaser: सिंपल इंग्लिश, नो कन्फ्यूजन आई एम चीता.. एक्शन और स्टंट देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली

Salaar Teaser Out: प्रभास स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सालार' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 'केजीएफ' फेम डायरेक्टर प्रशांत नील की अपकमिंग फिल्म का टीजर रिलीज होते ही छा गया है। 'सालार' का टीजर काफी जबरदस्त लग रहा है। रिलीज होने के कुछ ही घंटे में ये वायरल हो गया है। टीजर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।
'सालार' के टीजर में धांसू एक्शन की ऐसी झलक है, जिसे देख कोई भी हैरान रह जाए। टीजर रिलीज होने के आधे घंटे के अंदर ही इसे यूट्यूब पर ढाई लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे।
टीजर की शुरुआत एक शख्स से होती है, जोकि गाड़ी पर बैठा है और काफी सारे लोग उसकी ओर राइफल और अन्य हथियार ताने कुछ-कुछ बोल रहे हैं। तब वह कहता है कि सिंपल इंग्लिश, नो कन्फ्यूजन। आई एम चीता, टाइगर, एलिफेंट...वेरी डेंजरस...बट नॉट इन जुरासिक पार्क, क्योंकि उस पार्क में...., बस इतना कहते ही वह शख्स रुक जाता है। यह शख्स हैं टीनू आनंद जो 'सालार' में एक अहम रोल में हैं। इसके बाद सीन कट होता है और प्रभास हाथ में चाकू और राइफल लिए दुश्मनों पर एक-साथ टूटते नजर आते हैं। टीजर में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन की भी खौफनाक झलक है। लग रहा है कि वह फिल्म में विलेन के रोल में हैं।
'सालार' कितनी दमदार होगी, प्रशांत नील इसकी झलक टीजर में दिखा चुके हैं। अब फैन्स को इसकी रिलीज का इंतजार है। टीजर में ही वह सबकुछ है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि थिएटर्स में यह फिल्म दर्शकों को सीट से उठने ही नहीं देगी। टीजर देखकर फैन्स ट्विटर और यूट्यूब पर रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह मूवी ब्लॉकबस्टर होगी।


Click it and Unblock the Notifications