..................... Salaar Release Date: Salaar release date announced, know when Prabhas is going to hit the theatre - Hindi Filmibeat

Salaar Release Date: इस दिनों सिनेमाघरों में दस्तक देगी प्रभास की 'सालार', फैंस को मिला तोहफा

salaar

Salaar Release date: प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट अनाउंस किए जाने के बाद अब प्रभास के फैंस को एक और तोहफा मिला है। प्रभास की दूसरी फिल्म 'सालार' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। इस फिल्म की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिने प्रेमियों को प्रभास एक्शन करते दमदार अवतार में नजर आएंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही रिलीज किया जा चुका है।

'सालार' के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई है।साथ ही, एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें प्रभास बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के जरिए अनाउंस किया गया है कि 'सालार' 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है- 'सबसे ज्यादा वायलेंट शख्स जल्द ही 28 सितंबर, 2023 को आपके होश उड़ाने के लिए पूरे पैकेज के साथ आ रहा है'। इस फिल्म में लीड रोल में प्रभास और उनके अपोजिट श्रुति हासन नजर आएंगी। वहीं, 'सालार' का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं और होम्बले फिल्म्स इसे प्रोड्यूस कर रहा है।

प्रशांत नील 'सालार' से पहले 'केजीएफ चैप्टर 1' और 'केजीएफ चैप्टर 2' का निर्देशन भी कर चुके हैं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े हैं। अब इस फिल्म से भी प्रभास के फैंस को उम्मीद है कि प्रशांत नील सिनेमाघरों में बड़ा धमाका करने जा रहे हैं।

बता दें कि, प्रभास की 'आदिपुरुष' 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'आदिपुरुष' में प्रभास भगवान राम के रोल में नजर आएंगे तो वहीं सैफ अली खान रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे। कृति सेनन इस फिल्म से सीता के अवतार में नजर आएंगी। फिल्म अपने पोस्टर की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई है।

Read more about: salaar prabhas bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X