Salaar VS Dunki: सालार की रिलीज डेट का फाइनल ऐलान, शाहरुख खान से क्लैश करने को तैयार प्रभास

Salaar Part 1 Ceasefire Release Date: फाइनली वह पल आ ही गया जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित और मेगास्टार प्रभास स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म "सालार पार्ट 1 - सीजफायर" को बना रही होम्बले फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। ये फिल्म 22 दिसंबर, 2023 को थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है।
जब से होम्बले फिल्म्स ने "सलार पार्ट 1 - सीजफायर" का एक्शन से भरपूर टीज़र जारी किया है, तब से दर्शक उत्सुकता से इस एक्शन से भरपूर एंटरटेनर की उम्मीद कर रहे हैं। टीज़र ने दर्शकों को सालार की दुनिया की एक रोमांचक झलक दिखाई।
प्रशांत नील के साथ पहली बार जुड़े प्रभास
रिलीज डेट के साथ, निर्माताओं ने सालार का एक आकर्षक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास नजर आ रहे हैं। बता दें, यह फिल्म "केजीएफ" फेम निर्देशक प्रशांत नील, बाहुबली सुपरस्टार प्रभास और "केजीएफ" और "कांतारा" के क्रिएटर्स, होम्बले फिल्म्स के बीच पहला collaboration है।
"सालार" में न केवल सुपरस्टार प्रभास हैं, बल्कि पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू सहित कई शानदार कलाकार भी हैं। प्रशांत नील के दूरदर्शी निर्देशन में बनी यह फिल्म फिल्म 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। खास बात है कि इसी दिन राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म 'डंकी' भी रिलीज होने वाली है, जिसमें शाहरुख खान और तापसी पन्नू हैं।
डंकी vs सालार- साल का सबसे बड़ा क्लैश
जी हां, प्रभास अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार' के साथ 'डंकी' से टकराने वाले हैं। इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है और हर ओर यही चर्चा है। कोई शक नहीं कि यदि सालार और डंकी एक ही दिन रिलीज होती है.. तो ये दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर भारी प्रभाव डालेगा।
कोई शक नहीं कि उत्तर भारत में डंकी के सामने सालार कहीं नहीं टिकेगी। लेकिन साउथ में प्रभास की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। भले प्रभास की पिछली कुछ फिल्में (साहो, राधे श्याम, आदिपुरुष) सुपरफ्लॉप रही हैं.. लेकिन वहां पहले दिन 'सालार' का पलड़ा भारी रहने के आसार हैं।


Click it and Unblock the Notifications
