..................... Salaar Part 1 के रिलीज से पहले मेकर्स का 'द फाइनल पंच' Salaar Part 1- 'The Final Punch' showed a glimpse of the action-packed world before release - Hindi Filmibeat

Salaar Part 1 के रिलीज से पहले मेकर्स का 'द फाइनल पंच', दिखाई एक्शन से भरपूर दुनिया की एक झलक!

By Filmibeat Desk
salaar

होम्बले फिल्म्स यकीनन भारतीय सिनेमा में सबसे प्रतिष्ठित कंटेंट निर्माताओं में से एक है। अब होम्बले फिल्म्स अपने अगले सबसे बड़े वेंचर, सालार पार्ट 1: सीजफायर की ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें बाहुबली स्टार प्रभास है और ये फिल्म केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील द्वारा निर्देशित हैं।

फिल्म की रिलीज से पहले दर्शकों के बढ़ते उत्साह को और बढ़ाने के लिए, निर्माताओं ने फिल्म से 'द फाइनल पंच' नाम का एक्शन से भरपूर एक और नया प्री-रिलीज़ ट्रेलर जारी किया है। ट्रेलर सालार की एक्शन से भरी दुनिया में ले जाता है और बड़े स्क्रीन पर इस इंटेंस एक्शन इमोशनल ड्रामा को देखने के लिए उत्साह भी बढ़ाता है।

जैसा कि निर्माताओं ने 'द फाइनल पंच' नाम दिया है, ट्रेलर उन सभी तत्वों के साथ एक ठोस पंच मारता है जो एक कमर्शियल पॉटबॉयलर को एंटरटेनिंग बनाने के लिए जरूरी हैं।

यह वास्तव में प्रशांत नील का एक हाई-ऑक्टेन एक्शन पंच है जो गारंटी देता है कि फिल्म सबसे बड़ी एक्शन फिल्म होने जा रही है जिसे दर्शक बड़े स्क्रीन पर अनुभव करेंगे। टीज़र, ट्रेलर और गानों को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद निर्माता लगातार दर्शकों को सरप्राइज दे रहे हैं जो उन्हें फिल्म की रिलीज के लिए लगातार उत्साहित कर रहा हैं।

इसके अलावा फिल्म की एडवांस बुकिंग भी कमाल कर रही है। इसके अलावा, सालार पार्ट 1: सीजफायर वास्तव में साल की सबसे बड़ी रिलीज है जिसमें केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील पहली बार बाहुबली स्टार प्रभास के साथ नजर आएंगे।

यह वास्तव में बड़े पर्दे पर एक पावर-पैक मनोरंजन की गारंटी देती है। होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित सालार: पार्ट 1 सीजफायर का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने किया हैं और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

Read more about: salaar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X