Salaar Part 1- एनिमल की आंधी के बीच प्रभास ने भी किया शंखनाद, ट्रेलर ने बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड!

सालार: पार्ट 1 - सीजफायर का ट्रेलर असल में दर्शकों के लिए एक बिल्कुल एक्शन से भरपूर दुनिया है। बहुप्रतीक्षित ट्रेलर ने सबसे बड़े एक्शन निर्देशक प्रशांत नील द्वारा बनाई गई दुनिया को पेश किया है और साथ ही दर्शकों को हैरान कर दिया है।
इसे लेकर दीवानगी के आलम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेलर को सिर्फ 24 घंटों में सभी भाषाओं में 116 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है और 2.7 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। इतना ही नहीं ये कमाल का ट्रेलर यूट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहा है।
सालार: पार्ट 1 - सीजफायर के ट्रेलर में खानसार की पहले कभी न देखी गई दुनिया को दिखाया गया है, जो एक्शन और रोमांच से भरपूर है। दर्शकों को एक अनोखापन देखने को मिला है जो असल में अपनी तरह का खास है और यह गारंटी देता है कि यह फिल्म साल की सबसे बड़ी एक्शन से भरपूर साहसिक फिल्म होगी।
ट्रेलर को लेकर दीवानगी लगातार तेज होती नजर आ रही है, ट्रेलर ने सिर्फ 24 घंटों में सभी भाषाओं में 116+ मिलियन व्यूज और 2.7+ मिलियन लाइक्स बटोर लिए हैं। यूट्यूब पर भी यह दीवानगी खूब देखी जा रही है क्योंकि यह प्लेटफॉर्म पर सबसे आगे ट्रेंड कर रहा है।
इसके अलावा, सालार: पार्ट 1: सीजफायर केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील और बाहुबली स्टार प्रभास के पहले सहयोग का भी प्रतीक है। इन दोनो टेलेंट के पावर हाउस के साथ आने से यह गारंटी है कि फिल्म एक बेजोड़ सिनेमाई अनुभव होने वाली है।
होम्बले फिल्म्स, सालार: पार्ट 1: सीजफायर में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू होंगे। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विजय किरागांदुर ने किया है। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications