Salaar के टीजर ने 24 घंटों में ही तोड़े ऐसे धमाकेदार रिकॉर्ड्स, प्रभास का तहलका जारी!

Salaar Teaser Break Records: पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म सालार का इंतजार हाल में रिलीज हुए पावर-पैक टीजर के साथ और बढ़ गया है। ये फिल्म प्रशांत नील द्वारा निर्देशित है, जो अपनी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म केजीएफ के लिए जाने जाते हैं।
सालार का टीजर अपने पहले फ्रेम से ही आपका ध्यान खींचती है। इसके विजुअल्स भी शानदार हैं, लिहाजा फैंस के लिए यह शानदार अनुभव रहा। जिस कैनवास पर कहानी सामने आती है वह विशाल और भव्य है, जो फिल्म की ओवरऑल अपील को बढ़ाता है। इसके साथ ही प्रशांत नील ने यह सुनिश्चित करने में कोई कसर बाकि नहीं छोड़ी है कि सालार का हर पहलू टॉप पर हो।
24 घंटों में 83 मिलियन से ज्यादा व्यूज़
इस फिल्म के टीजर ने केवल 24 घंटों में इंटरनेट पर धूम मचा दी और हर रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फिल्म के डायलॉग, "शेर, चीता, बाघ और हाथी सबसे खतरनाक जानवर हैं। लेकिन जुरासिक पार्क में नहीं.." की हर तरफ चर्चा है और यह डार्लिंग स्टार प्रभास का दूसरा नाम बन गया.. इस पर मिल रही प्रतिक्रिया के रूप में रिलीज़ के पहले ही 24 घंटों में 83 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर लिए हैं, जिससे यह सबसे ज्यादा देखी गई टीज़र बन गया है।
सालार पार्ट 1: सीज़फ़ायर पहली बार निर्देशक प्रशांत नील और प्रभास की ड्रीम टीम को एक साथ लाती है। इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण सफल केजीएफ फ्रेंचाइजी के निर्माता होम्बले फिल्म्स के विजय किरागांदुर द्वारा किया गया है, और इसमें केजीएफ सीरीज की तकनीकी टीम भी शामिल है। रामोजी फिल्म सिटी और उसके आसपास 14 विशाल सेटों के निर्माण के साथ, यह फिल्म ऐसी भव्यता पेश करने का वादा करती है जो बड़े पर्दे पर पहले कभी नहीं देखी गई है।
होम्बले फिल्म्स की सालार पार्ट 1: सीज़फायर में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू सहित कई शानदार कलाकारों की टुकड़ी शामिल हैं। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित ये फिल्म 28 सितंबर, 2023 को तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी सहित 5 भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
