Salaar Trailer: इंतजार खत्म.. एक्शन पैक्ड ट्रेलर देख उछल पड़े प्रभास के फैंस, एक एक सीन पर बजी सीटियां

Salaar Trailer: साउथ सुपरस्टार प्रभास पिछले काफी वक्त से अपनी फिल्म 'सालार: पार्ट 1- सीजफायर' को लेकर चर्चा में बने हुए थे। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर फैंस के बीच भी एक अलग क्रेज था। अब सबका इंतजार खत्म हो गया और खुशखबरी सामने आ गई है। डायरेक्टर प्रशांत नील फिल्म 'सालार' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।
प्रभास की फिल्म सालार का ट्रेलर रिलीज-
वर्तमान समय में हर तरफ साउथ फिल्मों का अलग ही बज बना हुआ है। एक से बढ़कर एक साउथ फिल्में आ रही हैं और दर्शकों का भी जमकर मनोरंजन कर रही हैं।
साउथ की इन्ही बहुचर्चित फिल्मों में से एक है सालार, सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार पिछले काफी वक्त से खबरों में हैं। फिल्म रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसी बीच मेकर्स ने फिल्म 'सालार: पार्ट 1- सीजफायर' का ट्रेलर रिलीज करने का फैसला लिया है। अब इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर देखकर दर्शकों की आखें खुली की खुली रह गई और प्रभास के एक्शन ने सभी का दिल जीत लिया।
होम्बले फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल यूट्यूबल चैनल पर 'सालार' का तेलुगू ट्रेलर रिलीज किया है। 3 मिनट 47 सेकेंड के इस ट्रेलर में आपको धमाकेदार एक्शन सीन्स दिखाई दिए। ट्रेलर को देखकर हर कोई इसकी जमकर तारीफ कर रहा है। फैंस प्रभास के इस नए अवतार पर फिदा हो चुके हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।
डायरेक्टर प्रशांत नील की खास फिल्म सालार-
डायरेक्टर प्रशांत नील की खास फिल्म 'सालार: पार्ट 1- सीजफायर' बीते साल से खबरों में बनी हुई है। अब कुछ दिनों में फिल्म रिलीज होने वाली है। 'सालार: पार्ट 1- सीजफायर' का प्रोडक्शन होम्बले फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।
इस शानदार फिल्म में प्रभास के साथ फीमेल लीड में श्रुति हासन है। इनके अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। सालार इस साल 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
