..................... Salaar First Day Advance Booking Report in india Pranbhas Prashanth Neel film earnings details - Hindi Filmibeat

Salaar Advance Booking: प्रभास की फिल्म सालार की तगड़ी है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट, बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका!

Salaar, prabhas

Salaar Advance Booking: साउथ सुपरस्टार प्रभास इस वक्त अपनी फिल्म सालार को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही उस्ताह बना हुआ है। ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर खबर आई है कि रिलीज से तकरीबन एक हफ्ते पहले सालार फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने एडवांस बुकिंग में सॉलिड कमाई की है।

फिल्म सालार की एडवांस बुकिंग-

वर्तमान समय में कई सारी बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में एक के बाद एक रिलीज हो रही हैं। ऐसे मे कुछ फिल्में फ्लॉप हो रही हैं और कुछ अच्छा बिजनेस कर रही हैं। अब सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए प्रभास की 'सालार पार्ट 1 सीजफायर' और शाहरुख की डंकी रिलीज के लिए तैयार है।

ऐसे में हर तरफ साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार का दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज है। फिल्म से हर किसी को काफी उम्मीदें हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के साथ साथ इतिहास रचेंगी।

वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर भी खबरें आने लगी हैं। तो कुछ राज्यों में ओपन हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग की पहली टिकट बिक चुकी है। इसे किसी और ने नहीं, बल्कि 'बाहुबली' से प्रभास का स्टारडम बढ़ाने वाले फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली ने खरीदा है।

'सालार पार्ट 1 सीजफायर' की एडवांस बुकिंग कर्नाटक, केरल और बेंगलुरु में शुरू हुई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट में अभी तक के आंकड़ों की जानकारी दी गई है। सालार के 22,117 टिकट्स बिक चुके हैं। इससे फिल्म की टोटल कमाई 49.35 लाख हो गई है।

सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार-

प्रभास स्टारर 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। प्रशांत नील की डायरेक्शनल फिल्म की फैंस और दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा है और हर कोई इस एक्शन ड्रामे को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। सालार पार्ट 1: सीजफायर के मेकर्स ने हाल ही में इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था जिसे दर्शकों का काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

वहीं अब फिल्म पहला सिंगल सोरेदे यानी सूरज ही छांव बनके लॉन्च किया गया है। फिल्म में प्रभाष के अलावा श्रुति हसन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू ने अहम रोल प्ले किया है। फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 55 मिनट है. ये फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read more about: salaar prabhas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X