..................... Salaar Ceasefire Opens Up Strong in US Advance Bookings, Crosses $1 Million at the Box Office 36 Days Before Release - Hindi Filmibeat

Salaar: यूएस एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत, रिलीज़ से 36 दिन पहले बॉक्स ऑफिस पर $1 मिलियन का आंकड़ा पार

salaar-ceasefire-opens-strong-in-us-advance-bookings-crosses-1-million-at-box-office-36-days-before

Salaar Part 1 Ceasefire Advance Booking: सालार भाग 1 - सीजफायर क्या धमाका करने वाली है, इसका अंदाजा फिल्म की एंडवास टिकट सेल से मिल चुका है। प्रभास स्टारर इस फिल्म ने निश्चित ही जनता का ध्यान खींचा है। कुछ समय पहले आए टीज़र के साथ ही लोगों का उत्साह अगले लेवल पर पहुंच गया, जिसमें सालार की दुनिया की एक छोटी सी झलक दिखाई गई है।

अब ये फिल्म न केवल नेशनल लेवल पर बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी रिकॉर्ड बनाने की राह पर है। यूएसए में फिल्म ने अब तक 128,980 डॉलर की कमाई करके बेहतरीन शुरुआत की है और 4,456 प्रीमियर एडवांस टिकटों की सेल हुई हैं।

रिलीज के 36 दिनों पहले ही एडवांस बुकिंग का धमाका

इसके अलावा, इस मेगा एक्शन एंटरटेनर का टिकट रिलीज होने से 36 दिन पहले ही डलास में बिक चुका है। इसने निश्चित रूप से दर्शकों के बीच इसके बढ़ते उत्साह का एक उदाहरण पेश किया है, जबकि इसकी रिलीज की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है क्योंकि फिल्म को बड़े पर्दे पर आने में सिर्फ 36 दिन बचे हैं।

सालार: पार्ट 1 - सीज़फायर वाकई इस साल भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। पहले कभी नहीं देखे गए एक्शन और रोमांच से भरपूर, यह फिल्म एंटरटेनमेंट जगत के दो पावरहाउस, केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील और बाहुबली स्टार प्रभास को पहली बार एक साथ ला रहा है।

होम्बले फिल्म्स की सालार: पार्ट 1 - सीजफायर में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read more about: salaar box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X