श्री राम और कल्कि के बाद शिव भगवान के रूप में नजर आए साउथ सुपरस्टार, सामने आई नई फिल्म की जानकारी

Prabhas New film: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म सालार को लेकर खबरों में। सालार ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के साथ रिकॉर्ड भी बनाएं। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और ऐसे में प्रभास काफी खुश हैं। इस बीच अब प्रभास की नई फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तो अब सूत्रों से सामने आया है कि एक्टर जल्द ही अपनी नई फिल्म में शिव के किरदार में दिखाई देंगे।
श्री राम और कल्कि के बाद शिव बनेंगे प्रभास-
प्रभास वर्तमान समय में काफी व्यस्त हैं, एक्टर की एक के बाद एक नई फिल्म रिलीज भी हो रही हैं साथ ही नई नई फिल्में एक्टर को ऑफर भी हो रही हैं। फिल्म 'सलार पार्ट वन सीजफायर' के बाद बाहुबली अभिनेता प्रभास अपनी आने वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।
कल्कि एक चर्चित फिल्म है, इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच क्रेज बना हुआ है। फिल्म में प्रभास दीपिका और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। इस खास फिल्म प्रभास भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि के रूप में दिखाई देंगे। खैर इससे पहले भी प्रभास भगवान राम के रूप में अपनी फिल्म आदिपुरुष में नजर आ चुके हैं।
अब सूत्रों से प्रभास की नई फिल्म को लेकर खबर सामने आई है, अभिनेता प्रभास निर्देशक मुकेश कुमार सिंह की फिल्म 'कन्नप्पा' में भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अभिनेता प्रभास का भगवान शिव की भूमिका में कैमियो होगा। मूल रूप से तेलुगू भाषा में बनी यह फिल्म डब होकर कई भारतीय भाषाओं में इसी साल रिलीज हो सकती है। इस फिल्म की जानकारी सामने आते ही एक्टर के फैंस काफी खुश हैं।
साउथ सुपरस्टार प्रभास का वर्कफ्रंट-
प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो, खबर है कि मारुति दासारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'राजा डीलक्स' के जरिए अभिनेता प्रभास हॉरर जॉनर में कदम रख रहे हैं। बताया जा रहा है इस फिल्म प्रभास दादा-पोते की दोहरी भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार की मुख्य भूमिकाएं हैं। इसके अलावा प्रभास 'सालार पार्ट 2 शौर्यांग पर्व' पर भी जल्द ही काम शुरु करने की तैयारी में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
