CAST ALERT: दंगल में आमिर खान की पत्नी बनेंगी साक्षी तंवर
[बॉलीवुड समाचार] कई दिन से आमिर खान की आने वाली फिल्म दंगल की कोई चर्चा नहीं हुई है। बीच में खबर थी कि फिल्म में आमिर की बीवी के लिए मल्लिका शेरावत ने ऑडीशन दिया है। लेकिन अब आमिर खान है तो फिल्म भी परफेक्ट ही होगी। तो आमिर ने एक परफेक्ट इंसान को ही फिल्म में जगह दी है और वो परफेक्ट इंसान है साक्षी तंवर। जी हां, बड़े अच्छे लगते हैं और कहानी घर घर की में आदर्श बहू और पत्नी बन चुकी साक्षी अब दंगल में आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाएंगी।

इस रोल के लिए लगभग 70 लोगों ने ऑडिशन दिया था। इनमें से लगभग 52 तो हरियाणा और पंजाब के छोटे कस्बों से थीं। और कुछ को टीवी पर काम करने का अनुभव भी था। इनमें से एक भी नाम बॉॅलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस का नहीं था क्योंकि निर्माता चाहते हैं कि आमिर और उनकी पत्नी का फिल्म में संबंध जहां तक हो सके असली ही लगे। आमिर ने साक्षी के साथ कुछ सीन में एक्टिंग भी की।
[SHOCK: अक्षय कुमार की फिल्म पर लगा आमिर खान का ग्रहण!]
इस रोल के लिए साक्षी को कड़ी ट्रेनिंग से गुजरना होगा। वो ना सिर्फ हरियाणवी सीखेंगी और अपने हाव-भाव पर काम करेंगी बल्कि उन्हें कुछ असली हरियाणवी कपल्स से भी बात करना होगी। इस रोल में आमिर और साक्षी को उम्रदराज नजर आना है।
[CONGRATS: सलमान की सुलतान से डेब्यू करेंगी ये टीवी स्टार!]


Click it and Unblock the Notifications