पृथ्वीराज- अक्षय कुमार की फिल्म में हो गई 'दंगल' एक्ट्रेस की एंट्री- एकदम जबरदस्त खबर!
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज इस समय काफी सुर्खियों में है और हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म में मानुषी छिल्लर लीड रोल में नजर आएंगी। गौरतलब है कि उनका पहला लुक भी रिलीज किया जा चुका है। लेकिन अब फिल्म से जो खबर आ रही है वो काफी चौंकाने वाली है। क्योंकि इस फिल्म में दंगल एक्ट्रेस की एंट्री हो चुकी है। जी हां खबरों की मानें तो फिल्म में साक्षी तंवर भी नजर आएंगी जो कि दंगल में आमिर खान की पत्नी की भूमिका में नजर आ चुकी हैं।
इस फिल्म में उनका रोल ज्यादा तो नहीं था लेकिन अभिनय की तारीफ काफी जमकर हुई थी। पृथ्वीराज के लिए अक्षय कुमार काफी ज्यादा मेहनत करने में जुटे हुए है।

मानुषी छिल्लर की बात की जाए तो वो फिल्म में पृथ्वीराज की पत्नी संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी। अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो पृथ्वीराज के अलावा इन फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











