एकता की पार्वती अब फिल्म में
एकता कपूर के टीवी शो कहानी घर घर की में पार्वती की भूमिका निभाने वाली साक्षी तंवर अब एक फिल्म सी कंपनी में भी पार्वती की भूमिका निभाने जा रही है.
इस फिल्म का निर्माण स्वयं एकता कपूर कर रही है, फिल्म के निर्देशक सचिन यरदी हैं जिन्होंने कि फिल्म क्या कूल हैं हम और ट्रेफिक सिग्नल की कहानी भी लिखी थी.
फिल्म में तुषार कपूर और रायमा सेन मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म कामेडी है और इसमें साक्षी के अलावा महेश भट्ट भी हैं.
फिल्म में पार्वती बनी साक्षी तंवर का मुकाबला अंडरवर्ल्ड के डान से होगा. फिल्म में वह टीवी शो की पार्वती की तरह लिबास पहने और मेकअप में नजर आयेगी.
टीवी में पार्वती को पसंद करने वाली महिलाओं को फिल्म में भी पार्वती का यह रुप पसंद आयेगा, एकता कपूर को इस बात का भरोसा है.


Click it and Unblock the Notifications