M.S.Dhoni की पत्नी साक्षी ने सास-ससुर को लेकर पहली बार बताई ऐसी बातें, बोलीं- बहुत अजीब... हमारा रिश्ता पहले..

M.S.Dhoni, Sakshi Dhoni

पूर्व इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' से फिल्म मेकिंग में कदम रख रही हैं। उनके प्रोड्क्शन हाउस 'धोनी एंटरटेनमेंट' के तहत उनकी यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को रिलीज हो गई है। ऐसे में हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में साक्षी ने मीडिया इंटरेक्शन में शादी के 13 साल बाद एमएस धोनी संग अपने रिश्ते के बारे में बात की है।

हाल ही में, एक इवेंट में मीडिया से बातचीत में साक्षी धोनी ने अपने पति एमएस धोनी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और खुलासा किया कि शादी के कई सालों बाद भी उनके बीच ज्यादा रोमांस नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वे ज्यादातर समय खूब हंसी-मजाक और बातचीत में लगे रहते हैं।

उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "पुरुष, वे पहले आपको फॉलो करते हैं और फिर शादी के बाद वे कहते हैं, 'ठीक है!' वह सिर्फ मेरी है, वह कहां जाएगी'। पुरुष उस कंफर्ट जोन में आते हैं। हम पूरे दिन बस एक-दूसरे के साथ मजाक करते रहते हैं, शायद यही वह रोमांस है, जो एक तरह से हम दोनों के लिए अच्छी बात है।''

साक्षी सिंह धोनी ने एमएस धोनी की मां यानी अपनी सासू मां के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की और बताया कि वह अपनी शादी से ठीक एक दिन पहले उनसे मिली थीं। हालांकि, वे जल्द ही दोस्त की तरह बन गईं और अब वे एक-दूसरे से हर बात साझा करती हैं। साक्षी ने यह भी बताया कि एक न्यूली वेड्स ब्राइड के रूप में यह एक अजीब अनुभव था, जब वह धोनी के माता-पिता के साथ रहने लगी थीं, जबकि धोनी घर से दूर भारत के लिए क्रिकेट खेल रहे थे।

धोनी की मां के साथ उनका रिश्ता कैसे मजबूत हुआ, इस बारे में साक्षी ने कहा, "मैं शादी से एक दिन पहले ही अपनी सास से मिली थी, लेकिन आज, टचवुड हमारे बीच बहुत अच्छा बंधन है और हम वास्तव में दोस्त की तरह हैं, हम सब कुछ साझा करते हैं। पहले जब मैं घर में नई थी और धोनी खेल के लिए बाहर थे, मैं जागती रहती थी, जैसे सचमुच वे मेरे लिए अजनबी थे। वहां से, अब तक हमारा रिश्ता वास्तव में विकसित हुआ है। वह मेरे लिए एक बहुत बड़ी सपोर्ट सिस्टम हैं। मैं अब अपने परिवार के बिना रहने के बारे में सोच भी नहीं सकती।"

अपने ससुराल वालों के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए साक्षी ने खुलासा किया कि उनके ससुर बहुत सख्त हैं, जबकि उनकी सासू मां शांत स्वभाव की हैं। धोनी के अनुशासित स्वभाव का श्रेय उनके परिवार को देते हुए साक्षी ने बताया कि उनके परिवार में हर कोई बहुत अनुशासित है। उन्होंने कहा, "वह (धोनी की मां) हमेशा शांतचित्त रही हैं, जबकि मेरे ससुर सख्त हैं और यही कारण है कि धोनी अनुशासित हैं। हमारा परिवार बहुत अनुशासित है। उन्होंने कभी भी हमें किसी भी चीज के लिए ना नहीं कहा। मुझे लगता है कि स्पेस सबसे जरूरी चीज है।"

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी क्रिकेट जगत के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। साक्षी ने बार-बार साबित किया है कि वह अपने पति एमएस धोनी की ताकत हैं और उनके प्यारे पति अक्सर अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी को देते हैं। धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई 2010 को देहरादून में शादी रचाई थी। शादी के करीब 5 साल बाद फरवरी 2015 में उनकी बेटी जीवा का जन्म हुआ। तब से वे अपनी हैप्पी फैमिली लाइफ जी रहे हैं। MS Dhoni की शादी की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

More from Filmibeat

Read more about: m s dhoni sakshi dhoni bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X