स्कूल ड्रेस में ऋतिक रोशन के साथ दिखी मशहूर क्रिकेटर की पत्नी, क्या आपने पहचाना? नाम जानकर लगेगा झटका

Sakshi Dhoni with Hrithik Roshan: सुपरस्टार ऋतिक रोशन की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो कृष के सेट पर नजर आ रहे हैं। लेकिन इस तस्वीर में दो लड़कियां स्कूल यूनिफॉर्म में उनके साथ तस्वीर क्लिक करवाती दिख रही हैं।
इस तस्वीर की खास बात ये है कि ये अब इसलिए वायरल हो रही है क्योंकि इनमें से एक लड़की इस वक्त काफी मशहूर है। जी हां, दोनों में से एक लड़की मशहूर इंडियन क्रिकेटर की पत्नी है जो कि किसी पहचान के मोहताज नहीं है। तस्वीर में आपको नजर आने वाला है कि ऋतिक रोशन कृष के सेट पर हैं और गांव वाला सीक्वंस शूट कर रहे हैं।
कौन है ये लड़की?
इंडिया को दो-दो विश्वकप जिताने वाले आज तक के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी को तो आप जानते ही हैं। ये उनकी पत्नी साक्षी धोनी हैं। जी हां, साक्षी धोनी किसी पहचान की मोहताज नहीं है और अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी तरह नजर आती रहती हैं।
इस तस्वीर में वो अपनी फ्रेंड के साथ दिख रही हैं और इससे इतना तय है कि वो ऋतिक रोशन की फैन हैं। हालांकि वायरल तस्वीर में वो बड़ी ही शांत खड़ी हुई नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि अचानक उनको ऋतिक रोशन मिले और उन्होने फोटो क्लिक करवाई।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
साक्षी धोनी की इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं और कई बातें कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ये तो साक्षी है।'' एक ने लिखा, ''मतलब तब से ही साक्षी को लंबे बालों वाला लड़का पसंद है।'' इसके अलावा लोग लगातार हार्ट और फायर इमोजी साझा कर रहे हैं। तस्वीर के सामने आने के बाद इसपर साक्षी की तरह से कोई रिएक्शन नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि वो कब इसको लेकर रिएक्ट करती हैं। वो इस तस्वीर में काफी छोटी दिख रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












