बाटला हाउस से 'साकी साकी' Song रिलीज- नोरा फतेही ने लगाई आग लेकिन भड़क गईं ये अभिनेत्री
जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस इस समय काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इस फिल्म से एक गाना आउट हुआ है जिसका इंतजार लोग काफी समय से कर रहे थे। हम बात कर रहे हैं नोरा फतेही पर फिल्माए गाने 'साकी साकी' की जो एक रीमेक है। इस गाने के रिलीज होते ही ये काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और लोग इसको लगातार देख रहे हैं। एक बार फिर से नोरा फतेही एक शानदार अंदाज में धमाका मचाती हुई इस गाने में नजर आ रही हैं।
ये गाना 2004 में आई फिल्म 'मुसाफिर' के सुपरहिट सॉन्ग 'साकी-साकी' का रीमेक है। दिलबर गर्ल नोरा फतेही इस गाने पर अपने डांस के जलवे दिखाती नजर आ रही हैं जबकि ये गाना असल में कोएना मित्रा पर फिल्माया गया था।

हालांकि इस गाने को लेकर कोएना मित्रा बिल्कुल भी खुश नहीं हैं और उन्होने एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि.. फिल्म 'का मेरा गाना रिक्रिएट हो रहा है। सुनिधि, सुखविंदर और विशाल, शेखर की कंपोजिशन लाजवाब थी।
मुझे इस गाने का नया वर्जन पसंद नहीं आया, ये गाना मेस है और इस गाने ने कई ब्लॉकबस्टर गाने को पछाड़ा है। फिलहाल आप देखिए ये गाना और बताइए आपको ये कैसा लगा।


Click it and Unblock the Notifications