साजिद की अगली फ़िल्म में अक्षय, रितेश नहीं

साजिद की अगली फ़िल्म में अक्षय, रितेश नहीं

अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ कॉमेडी फ़िल्में 'हे बेबी' और 'हाउसफुल' बना चुके निर्देशक साजिद ख़ान अब अपनी अगली फ़िल्म में इन दोनों को नहीं ले रहे हैं.

साजिद ख़ान ने बीबीसी को बताया कि उनकी अगली फ़िल्म कॉमेडी नहीं बल्कि एक्शन फ़िल्म होगी जिसमें थोड़ा बहुत रोमांस होगा.

तो अगर अक्षय और रितेश नहीं तो किसे लेने वाले हैं साजिद अपनी फ़िल्म में? इसके जवाब में साजिद ने कहा कि वो इस समय कलाकारों के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं और उनका सारा ध्यान फ़िल्म की कहानी पर है.

साजिद मानते हैं कि फ़िल्म में बड़े अभिनेताओं के होने से लोग आकर्षित तो होते हैं पर फ़िल्म की कामयाबी कलाकारों के अलावा अन्य बातों पर निर्भर करती है.

कामयाबी का फॉर्मूला

उनका कहना है कि फ़िल्म की कामयाबी से ही कलाकार की पहचान बनती है न कि कलाकार के फ़िल्म में होने से फ़िल्म की.

साजिद ने बताया कि फ़िल्म की कहानी बहुत दिलचस्प है जिस पर वो अभी काम कर रहे हैं.

साजिद ख़ान ने अपनी पिछली सभी फ़िल्मों की कहानियाँ खुद ही लिखी हैं और उनका मानना है कि एक निर्देशक का काम सिर्फ़ निर्देशन नहीं बल्कि फ़िल्म की कहानी जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में भी उसका बहुत बड़ा हाथ होता है.

साजिद ख़ान ने स्पष्ट किया किया कि वो आलोचकों को खुश करने के लिए या फिर किसी तरह के अवार्ड के लिए फ़िल्में नहीं बनाते, उनका मकसद होता है लोगों तक बढ़िया मनोरंजन पहुंचाना.

साजिद कि पिछली दो फ़िल्में भले ही कॉमेडी हों पर वो खुद मानते हैं कि वो अब तक अलग तरह की फ़िल्में बनाते आए हैं और आगे भी ऐसा जारी रखना चाहते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X