वाजिद खान के निधन के 4 दिन बाद फैमिली का दर्दनाक पोस्ट, बताया कार्डिएक अरेस्ट से हुई मौत
कोरोना से जूझ रहे म्यूजिक कंपोजर और सिंगर वाजिद खान का हाल में ही कार्डिएक अरेस्ट के चलते निधन हुआ। इस बारे में वाजिद खान के परिवार ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। करीब पांच दिन बीत जाने के बाद परिवार ने हिम्मत जुटा कर वाजिद खान के ऑफिशियल सोशल मीडिया पर इमोशनल बयान जारी किया है।
Recommended Video
इस पोस्ट में परिवार ने लिखा, प्रिय वाजिद खान का निधन 47 वर्ष की उम्र में 1 जून, रात 12.30 बजे मुंबई के सुराना सेठिया अस्पताल में कार्डिएक अरेस्ट के चलते हुआ। इससे पहले उनकी किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक हुआ था। वे गले के इनफेक्शन से जुड़ी समस्या से भी जूझ रहे थे।
साथ ही वाजिद के परिवार ने अस्पताल के स्टाफ और प्रिंस सुराना का शुक्रिया अदा किया। वहीं साजिद व परिवार ने सभी चिंता करने वाले फैंस को शुक्रिया कहा। वह लिखते हैं कि वाजिद हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications