साजिद की हीर-रांझा का पैक-अप

दरअसल, शाहिद के लिए हमेशा यह परेशानी रही है कि उनकी जोड़ी किसी अभिनेत्री के साथ सही तरीके से नहीं बैठती। साजिद ने पिछले दिनों कई स्क्रिन टेस्ट लिये, लेकिन वह नयी तारिकाओं को ढ़ूंढ़ने में कामयाब नहीं हो पाये। हाल ही में खबर आयी थी कि सारा इस फिल्म में मुख्य किरदार निभायेंगी, लेकिन अब साजिद ने उन्हें भी न कह दिया और निर्णय लिया कि वे फिलहाल इस प्रोजेक्ट पर काम नहीं करेंगे।
गौरतलब है कि साजिद खुद इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे थे और उन्होंने अपने साथ लेखकों की एक टीम भी तैयार कर रखी थीं, लेकिन अब उन्होंने साफ साफ निर्णय किया है कि वे इस फिल्म को लेकर फिलहाल आगे नहीं बढ़ेंगे। फिल्म को लेकर मीडिया ने खूब बातें बनायी थी। हर दिन नयी खबर आ रही थी, लेकिन अब मीडिया के साथ साथ शाहिद भी दुखी हो गये हैं क्योंकि उनकी वजह से एक बार फिर फिल्म बंद होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











