साजिद नाडियावाला को मिल गई कुड़ी

उन्होंने इस बार की मिस इंडिया बॉलीवुड दिवा अंकिता महापात्रा को अपनी फिल्म के लिए चुन लिया है। उनका मानना है अंकिता बहुत ही अच्छी अभिनेत्री के रूप में लोगों के सामने आएंगी। साजिद ने तो यहाँ तक दावा कर दिया है कि अंकिता में रानी मुख़र्जी, प्रीटी जिंटा और प्रियंका चोपड़ा को भी टक्कर देने का दम है।
गौरतलब है कि फिल्म जगत में ऐसी कई अभिनेत्री हैं जो मिस इंडिया शो के माध्यम से ही फिल्म जगत में आई हैं। कई लोगों ने तो यहां आकर कई सालों तक मेहनत की है फिर जाकर उन्हें सफलता मिली। ये तो साजिद की मेहरबानी है कि वे अंकिता को इतना बड़ा ब्रेक दे रहे हैं। अब उन्हें आते आते बिना किसी मेहनत के काम मिल गया है और अगर पहली फिल्म में वे कमाल दिखाने में कामयाब हो गयीं तो निशित तौर पर वे बॉलीवुड में चमक जाएँगी।
तो अब किसी मॉडल को इससे ज्यादा और क्या चाहिए। अंकिता से फिलहाल जब इस बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा कि वे खुश हैं कि उन्हें ऐसा मौका मिल रहा है, लेकिन वे इस बारे में थोडा सोच विचार कर ही निर्णय लेंगी। फिलहाल वे अपनी सफलता और मिली पहचान से खुश हैं। गौरतलब है, साजिद एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











