Shocking- हाउसफुल 3 से खान हुए बाहर!
साजिद-फरहाद भाई हैं जो कि फिल्मों की कहानियां व डायलॉग लिखा करते थे। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काफी काम किया है, और अक्षय कुमार ने ही साजिद फरहाद से कहा कि वो लोग अपनी लिखी हुई स्क्रिप्ट का निर्देशन करें और अक्षय कुमार उसमें काम करेंगे। इस तरह से एंटरटेनमेंट फिल्म का उद्घाटन हुआ और बॉलीवुड को दो नये और टैलेंटेड निर्देशक मिल गये। हाल ही में वनइंडिया की रिपोर्टर से हुई बातचीत के दौरान साजिद व फरहाद ने हाउसफुल 3 को लेकर भी बात की।
साजिद -फरहाद ने बताया साजिद नाडियावाला हमारे पास आए और उन्होंने हमसे हाउसफुल 3 को डायरेक्ट करने के लिए कहा। हमने पूछा कि खान का क्या होगा। इसपर नाडियावाला ने हमसे कहा कि तुम लोग मेरे पहले च्वाइस हो। अगर तुम लोग नहीं करोगे तो मैं किसी और के बारे में सोचूंगा। लेकिन मैं साजिद खान के साथ तो नहीं बनाउँगा।
कुल मिलाकर इन बातों से ये तो तय होता है कि साजिद नाडियावाला और साजिद खान के बीच कुछ तो पंगा हुआ है जो कि एक सीरीज की दो हिट फिल्मे देने के बाद अब इसके तीसरे भार में दोनों साथ में नहीं है। वक्त आने पर इसका भी पता चल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












