दंगल के बाद 200 करोड़ी फिल्म की तैयारी, दो सुपरस्टार्स ने मिलाया हाथ, बुक कर लिया 2019
इन दिनों बॉलीवुड में की बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चा हो रही है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म दंगल के डायरेक्टर नितेश तिवारी एक और बड़ी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस बात का ऐलान नितेश ने सोशल मीडिया के जरिए किया है। जाहिर तौर पर बॉलीवुड को एक और 500 करोड़ फिल्म मिलने वाली है। नितेश ने इस नए प्रोजेक्ट के लिए साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ हाथ मिलाया है।
[अजय देवगन निकले आगे, पीछे-पीछे अक्षय कुमार, अब जॉन अब्राहम का ब्लॉकबस्टर Dhamaka]
साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी के इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर सभी जानना चाहते हैं। हालांकि फिल्म का नाम और कास्ट क्या होगी इस बात की जानकारी नहीं दी है। नितेश ने ट्विटर के जरिए बताया कि 'दंगल फिल्म के बाद साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ फिल्म करने वाला हूं। यह बेहतरीन कहानी है जो 30 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। जल्द ही फिल्म की कास्ट का ऐलान करूंगा। 'फॉक्स स्टार स्टूडियो और साजिद के साथ नितेश की चौथी फिल्म होगी।

इससे पहले इन तीनों की तिकड़ी बागी 2, जुड़वा 2 और हाउसफुल 4 में काम कर चुकी हैं। जिसमें 'बागी 2' और 'जु़ड़वा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। नीतेश के काम करने का एक अलग ही अंदाज है, जो उनकी फिल्मों में नजर आता है। आगे जानें बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल फिल्म दंगल के इस डायरेक्टर के बारे में दिलचस्प बातें और जानें अब तक कौन-कौन सी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं नीतेश तिवारी-


Click it and Unblock the Notifications