बच्चन पांडे, हीरोपंती 2, कभी ईद कभी दिवाली, तड़प की टीम को लगवाए जाएंगे कोविड वैक्सीन, निर्माता का फैसला
कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव फिल्म इंडस्ट्री पर भी काफी रहा है। लॉकडाउन की वजह से फिल्मों की शूटिंग और रिलीज को दिया गया है। जिससे निर्माताओं को भारी नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए कोविड 19 वैक्सीनेशन ड्राइव उपलब्ध कराए हैं और अब रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म इंडस्ट्री भी ऐसा कदम उठाने वाली है।
निर्माता- निर्देशक साजिद नाडियाडवाला अपनी आगामी फिल्मों की टीम के लिए एक वैक्सीनेशन ड्राइव शुरु करने जा रहे हैं, जिसके तहत फिल्म की पूरी कास्ट एंड क्रू को कोविड 19 वैक्सीन लगवाए जाएंगे।

साजिद नाडियाडवाला की आने वाली फिल्मों में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया अभिनीत हीरोपंती 2, अक्षय कुमार और कृति सैनन अभिनीत बच्चन पांडे, सलमान खान और पूजा हेगड़े की कभी ईद कभी दीवाली, और अहान शेट्टी- तारा सुतारिया की तड़प शामिल है।
निर्माता अपनी पूरी फैमिली और ऑफिस स्टॉफ का वैक्सीनेशन का भी ख्याल रख रहे हैं। 500 कर्मचारियों और प्रोडक्शन क्रू के लिए सोमवार से टीकाकरण अभियान चलेगा।
साजिद नाडियाडवाला अपनी फिल्मों की टीम की सुरक्षा हेतु यह वैक्सीनेशन ड्राइव करवा रहे हैं। साथ ही लॉकडाउन खत्म होते ही फिल्मों की शूटिंग दोबारा शुरु की जा सकेगी। नाडियाडवाला की सभी फिल्में इस वक्त लगभग प्रोडक्शन स्टेज पर है।
गौरतलब है कि बॉलीवुड परिवार वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता के लिए भी काफी काम कर रहा है। कई स्टार्स कोरोना की वैक्सीन लगवा भी चुके हैं, जिनमें सोनू सूद, अनुभव सिन्हा, सलमान खान, अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन धर्मेंद्र, सैफ अली खान, अनिल कपूर और संजय दत्त जैसे नाम शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications












