..................... Sajid Nadiadwala To Produce Hrithik Roshan’s Fighter - Hindi Filmibeat

DHAMAKA: ऋतिक रोशन के साथ जुड़ गया यह नाम.. एक्शन 'ब्लॉकबस्टर' फाइनल!

By Neeti

ऋतिक रोशन फिलहाल संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म 'काबिल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही मोहनजोदड़ो का प्रमोशन भी पूरे जोर शोर से शुरु हो चुका है। मोहनजोदड़ो 12 अगस्त को रिलीज होने वाली है। लगभग 2 सालों के बाद ऋतिक इस फिल्म के साथ आए हैं।

Hrithik Roshan

वहीं, इन सबके बीच खबर है कि ऋतिक रोशन ने सिद्धार्थ आनंद की एक फिल्म को भी साइन कर लिया है। फिलहाल उस फिल्म की टाइटल है- फाइटर.. रिपोर्ट्स की मानें तो 'फाइटर' इस साल नवंबर तक फ्लोर पर आ जाएगी, जैसे ही काबिल की शूटिंग खत्म हो जाएगी।

इस 'ब्लॉकबस्टर' फिल्म की रीमेक में ऋतिक रोशन.. FINAL हैं!

खास बात यह है कि फिल्म 'फाइटर' को साजिद नाडियावाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। यानि की फिल्म के हिट होने की संभावना कई गुणा बढ़ जाती है। फिलहाल फिल्मों की लिस्ट की देखी जाए तो साजिद नाडियावाला बॉलीवुड के सबसे सफल प्रोड्यूर्स में एक हैं।

इस सुपरस्टार ने छोड़ दिया ऋतिक रोशन का साथ.. फिल्म का क्या होगा!

ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद की जोड़ी इससे पहले फिल्म 'बैंग बैंग' में अपना धमाका दिखा चुके हैं। और यही वजह से है कि सिद्धार्थ आनंद ने संजय दत्त के प्रोजेक्ट को फिलहाल साइड कर दिया है। जैसा कि फिल्म की टाइटल से ही साफ है सिद्धार्थ- ऋतिक की इस फिल्म में फिर से धमाकेदार एक्शन देखने मिलने वाला है।

बता दें, फाइटर के अलावा ऋतिक रोशन यशराज फिल्म्स की प्रोजेक्ट 'ठग' भी कर रहे हैं। इस फिल्म पर अगले साल यानि की 2017 से काम शुरु किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X