सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का Blockbuster डेब्यू - रिलीज़ से पहले तीन फिल्में फाईनल
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को साजिद नाडियाडवाला लॉन्च करने जा रहे हैं। अहान एक रोमांटिक फिल्म में डेब्यू करने जा रहे हैं जिसे एक विलेन फेम मोहित सूरी डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म की हीरोइन अभी फाइनल नहीं की गई है। गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला, इससे पहले जैकी श्रॉफ के बेटे टाईगर श्रॉफ को हीरोपंती से लॉन्च कर चुके हैं।
दिलचस्प बात ये है कि हीरोपंती में साजिद टाईगर श्रॉफ के साथ अथिया शेट्टी को लॉन्च करना चाहते थे लेकिन बात नहीं बनी और कृति सैनन को ये मौका मिल गया। वहीं अथिया को सूरज पंचोली के साथ सलमान खान प्रोडक्शन्स की हीरो में लॉन्च किय गया। अब अहान के लॉन्च की तैयारी शुरू हो गई है।

साजिद का मानना है कि जहां टाईगर की बॉडी एक एक्शन फिल्म के मुताबिक थी वहीं अहान के लिए रोमांटिक छवि बेस्ट रहेगी। इसलिए इस प्रोजेक्ट की बागडोर मोहित सूरी को सौंपी गई है।
खबर है कि अहान के काम से साजिद नाडियाडवाला इतना इंप्रेस हो चुके हैं कि उन्होंने अहान को तीन फिल्मों की एक डील में साइन किया है। सुनील शेट्टी ने बताया कि इस खबर के बाद से उनके पास बधाइयों के ऐसे संदेश आ रहे हैं मानो अहान की फिल्म आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications