टाईगर सीक्वल की हीरोईन पक्की.. जल्द होगी घोषणा.. एक्शन धमाका FINAL

टाईगर श्राफ की फिल्म बागी 2 रिलीज हो चुकी है। अपने एक्शन सीन्स के लिए फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही है। बहरहाल, निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने बागी 2 के ट्रेलर लांच के दौरान ही अपनी फ्रैंचाइजी बागी की तीसरी फिल्म बागी 3 की घोषणा कर दी है। टाईगर श्राफ स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे।

सलमान से लेकर अक्षय कुमार के साथ.. ये हैं सीक्वल फिल्मों के KING

साजिद नाडियाडवाला ने कहा है कि अगले महीने उनकी फिल्म बागी 3 के एक्ट्रेस की घोषणा कर दी जाएगी। फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। साथ ही कास्टिंग भी शुरु हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो बागी 3 में भी दिशा पटानी को ही साइन किया जाएगा।

Baaghi 3

फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन 2019 में टाईगर की व्यस्तता को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि बागी 3 अगले साल नहीं.. 2020 में धमाका करेगी।

गौरतलब है कि टाईगर श्राफ- श्रद्धा कपूर स्टारर बागी 2016 में रिलीज हुई थी और 76 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म सुपरहिट थी। लिहाजा, साजिद नाडियाडवाला ने इसे एक फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया। बागी 2 की बात करें तो ट्रेड पंडितों के अनुसार फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है।

बहरहाल, कोई शक नहीं कि बागी 3 भी इस फ्रैंचाइजी की बाकी 2 फिल्मों की तरह धमाकेदार एक्शन से भरपूर होगी। बागी 3 के अलावा टाईगर श्राफ करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आएंगे। साथ ही टाईगर को यशराज बैनर की एक फिल्म में भी फाइनल किया गया है। जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन और वाणी कपूर भी फाइनल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X