दिव्या भारती की मौत के सालों बाद साजिद नाडियाडवाला की पत्नी का रिएक्शन
90 दशक की मशहूर अदाकारा दिव्या भारती को कौन भला आज भी भूला पाया है। उनकी एक्टिंग से लेकर उनकी खूबसूरती के किस्से आज भी सुने जाते हैं। लेकिन उनके निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। सिर्फ 19 साल की उम्र में दिव्या भारती ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह मशहूर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की पत्नी थी। दिव्या की मौत के बाद साजिद ने साल 2000 में वर्धा से शादी रचाई थी।
एक इंटरव्यू में सालों बाद साजिद नाडियाडवाला की पत्नी ने कहा कि दिव्या भारती उनके परिवार का आज भी हिस्सा है। उनके बच्चे उन्हें बड़ी मम्मी के तौर पर पहचानते हैं। पूरा परिवार मिलकर उनकी फिल्में देखता है। इस तरह की ढेरों बाते वर्धा ने इस इंटरव्यू में की। उन्होंने बताया कि दिव्या के पिता और माता आज भी साजिद के बहुत क्लोज हैं।


Click it and Unblock the Notifications











