'अर्जुन रेड्डी के कुछ दृश्यों से परहेज था, इसीलिए कबीर सिंह के राइट्स छोड़ दिये'- साजिद नाडियाडवाला
साजिद नाडियाडवाला ने हाल में फिल्म 'कबीर सिंह' के राइट्स छोड़ने का कारण बताया। उन्होंने कहा, 'मैंने दो फिल्में, अर्जुन रेड्डी और आरएक्स 100 के अधिकार खरीदे थे। मैंने अपने जीवन में कभी भी एक एडल्ट सर्टिफाइड फिल्म नहीं बनाई है, इसीलिए जब मैंने 'अर्जुन रेड्डी' देखी, तो मुझे फिल्म बहुत पसंद आई लेकिन मुझे कुछ सीन्स से परहेज़ था।
साजिद ने कहा- मुराद खेतानी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, इसीलिए मैंने उन्हें उपहार के रूप में अर्जुन रेड्डी के अधिकार दिए। मुराद को भी फिल्म बहुत पसंद आया था और जब मैंने उन्हें फिल्म के अधिकार दिए, तो मैंने उनसे कहा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाएगी। लेकिन मुझे अंदाजा नहीं था की ये फिल्म इतना ज़्यादा व्यवसाय करेगी।

R X 100 फिल्म के बारे में बताते हुए नाडियाडवाला बोले, आरएक्स 100 में भी वैसा ही जुनून है और लोग कहते हैं कि दोनों फिल्मों में नायक के चरित्र में बहुत समानता है। आरएक्स 100 एक कल्ट फिल्म है और इसमें एक्शन बहुत ही तीव्र है, जिसमें किरदार का प्यार दर्शाया गया है। मैं शायद एकमात्र निर्माता हूं जिसने पिता (सुनील शेट्टी) और बेटे (अहान शेट्टी) दोनों को लॉन्च किया है।
साजिद नाडियाडवाला 2019 में 'सुपर 30' और 'छिछोरे' के साथ बैक टू बैक हिट फ़िल्में दे चुके हैं। वहीं, इनकी आने वाली फिल्मों में 'किक 2', 'हाउसफुल 4' और 'बाघी 3' शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications