सुशांत सिंह राजपूत मौत की तस्वीर वायरल, साजिद नाडियाडवाला ने गृहमंत्री से की बात !

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनकी आखिरी सुसाइड की तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं। सोशल मीडिया पर अभी भी उनकी ये तस्वीरें मौजूद हैं। साइबर सेल ने इसे लोगों से नहीं फैलाने की चेतावनी भी दी थी। अब इस पूरे मामले पर निर्माता साजिद नाडियाडवाला सामने आए हैं। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नहीं रहने की खबर आने के कुछ घंटों बाद, उनके मृत अवस्था की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी।

हर कोई इस बात से परेशान था कि इन फ़ोटो को बिना सोचे समझे शेयर किया जा रहा था और किसी ने इसे रोकने के लिए कोई कदम भी नहीं उठाया। आहात कर देने वाली इस तस्वीरों के प्रचलन को रोकने के लिए, सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म छिछोरे के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने तुरंत एक्शन लिया और महाराष्ट्र के गृह मंत्री से बात करके अधिकारियों से इन तस्वीरों के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया। यह अनुरोध करते हुए निर्माता ने एक पत्र भी भेजा था।

Sajid nadiadwala,sushant singh Rajput,

यह पत्र भेजे जाने के तुरंत बाद, अधिकारियों ने त्वरित एक्शन लिया और महाराष्ट्र पुलिस के साइबर विभाग ने जनता के बीच मृत अभिनेता की तस्वीरें शेयर न करने की चेतावनी जारी कर दी है। पुलिस ने इसे परेशान करने वाला ट्रेंड बताते हुए, अपने आधिकारिक हैंडल पर चेतावनी दी कि इन तस्वीरों को साझा करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X