"मेरे और सलमान की 20 साल की दोस्ती का टेस्ट है किक 2"
साजिद नाडियाडवाला का सक्सेस रेट 100 प्रतिशत है। वो जो भी करते हैं, सुपर डुपर हिट होता है। लेकिन किक के साथ उन्होंने बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया। सलमान खान फिल्म में थे और साजिद नाडियाडवाला ने मौके पर चौका मारते हुए फिल्म बना डाली। फिल्म सुपरहिट भी हो गई।
अब सलमान खान की फिल्म के लिए साजिद नाडियाडवाला सीक्वल लेकर आ रहे हैं। हालांकि सीक्वल पर बात काफी सालों से चल रही है, लेकिन फिल्म के बारे में कुछ ठोस किसी को पता नहीं चला।
[#Dabangg3: लीजिए चुलबुल भईया आ गए हैं...स्वागत नहीं करेंगे?]
तो साजिद नाडियाडवाला ने पहली बार खुलकर इंडियन एक्सप्रेस के साथ फिल्म पर बात की। और इस बातचीत में साजिद ने बता डाली किक 2 के बारे में 10 बहुत दिलचस्प बातें। अब जब बात किक 2 की हो, तो आपसे दूर कैसे रहती।

साजिद नाडियाडवाला ने खोले किक 2 के बारे में कई राज़। जानिए फिल्म के बारे में दिलचस्प बातें -
टिकी है दोस्ती
फिल्म उनकी और सलमान की 20 सालों की दोस्ती की गारंटी है। इसलिए साजिद नहीं चाहते कि वो कुछ भी बना दें। उन पर ये फिल्म किक से कई गुना बेहतर बनाने का प्रेशर है।
100 परसेंट सक्सेस
सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की साझेदारी आज तक 100 प्रतिशत रही है। इसलिए साजिद नहीं चाहते कि फिल्म जल्दबाज़ी में बने और उनका स्कोर कार्ड बिगड़ जाए।
डबल रोल?
माना जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान का डबल रोल है। फिल्म के हीरो भी वही हैं और विलेन भी। इस पर साजिद का कहना है कि अभी वो फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और इसलिए ऐसी किसी संभावना से इंकार नहीं कर सकते।
बजरंगी भाईजान की कहानी से टक्कर
साजिद नहीं चाहते कि बिना तगड़ी कहानी के वो फिल्म बनाए। क्योंकि सलमान खान बजरंगी भाईजान जैसी फिल्में कर रहे हैं। और उन्हें उतनी ही बेहतरीन कहानी किक 2 के लिए चाहिए।
सुलतान का बॉक्स ऑफिस
सुलतान एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही है। साजिद का कहना था कि किक बनाते वक्त उन्हें नहीं लगा था कि फिल्म चलेगी। पर ये उस साल की ब्लॉकबस्टर निकली। अब उनकी उम्मीदें दोगुना हैं।
दूर हैं सलमान
सलमान खान को फिलहाल फिल्म की कहानी से बिल्कुल दूर रखा गया है। फिल्म को लेकर सलमान खान ने ही एक आईडिया दिया था और अब उसी पर काम चल रहा है। लेकिन सलमान स्क्रिप्ट से बिल्कुल दूर हैं।
हॉलीवुड एक्शन
फिल्म में हॉलीवुड एक्शन होगा। साजिद ने बताया कि हॉलीवुड में उनके कई दोस्त हैं और उनमें से कुछ किक 2 का हिस्सा ज़रूर होंगे। लेकिन फिलहाल उन्हें कहानी खत्म करने का इंतज़ार है।
हीरोइन का गॉसिप
फिल्म को लेकर अभी कोई हीरोइन तय नहीं की गई है। हालांकि फिल्म से जैकलीन फर्नांडीज़ का बाहर जाना और कृति सैनन का अंदर आना काफी सुर्खियों में है। और इसकी वजह केवल सलमान खान हैं। [जानिए यहां, क्यों कृति सैनन पर फुलटू फिदा हैं सलमान खान]


Click it and Unblock the Notifications







