साजिद नाडियाडवाला ने 'सूर्यवंशी' का एक पूरा शो किया बुक, फैमिली और टीम के साथ देखी फिल्म!
कोरोनावायरस महामारी के कारण 18 महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद अब सिनेमाघर खुल गए हैं। इसी के साथ अक्षय कुमार- कैटरीना कैफ स्टारर "सूर्यवंशी" थिएटर में रिलीज होने वाली पहली फिल्म में से एक बन गई है। इस साल भारत में सिनेमाघरों के फिर से खुलने के साथ रोशनी का त्योहार दीवाली सेलिब्रेट किया गया है, नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने थिएटर खुलने का जश्न मनाते हुए एक हैप्पी तस्वीर ट्वीट की है।
निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने एनजीई परिवार के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया है और सूर्यवंशी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। निर्माता ने फिल्म देखने के लिए पूरा एक शो बुक कर लिया।

इस साल की शुरुआत में साजिद नाडियाडवाला ने 'हीरोपंती 2' के कलाकारों और क्रू के लिए लंदन में डेनियल क्रेग की 'नो टाइम टू डाई' के लिए एक पूरा थिएटर बुक किया था।
कोई शक नहीं कि साजिद नाडियाडवाला दूसरों को प्रोत्साहित करना अच्छी तरह जानते हैं। वहीं, अक्षय कुमार के साथ उनकी पुरानी दोस्ती भी रही है। दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया है। बहरहाल, साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी फिल्म 'तड़प' 3 दिसंबर 2021 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म से सुनील शेट्टी के बेटे अहान डेब्यू करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications