..................... Sajid Nadiadwala announced Heropanti 2 and Tadap release date, Fans very exited! साजिद नाडियाडाला ने 'हीरोपंती 2' और 'तड़प' की रिलीज डेट का किया ऐलान - Hindi Filmibeat

साजिद नाडियावाला ने 'हीरोपंती 2' और 'तड़प' की रिलीज डेट का किया ऐलान, टाइगर और अहान करेंगे धमाका!

जब से महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया है कि आने लाले 22 अक्टूबर से पूरे राज्य के सिनेमाघर खुलने जा रहे हैं उसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री काफी ज्यादा खुश है। अब तक जो फिल्ममेकर्स अपनी फिल्मों की रिलीज बताना नहीं चाह रहे थे अचानक सभी ने फैंस के लिए इसका ऐलान कर दिया है। ऐसे में साजिद नाडियाडवाला ने भी अपनी फिल्मों का ऐलान किया है,

जिनमें टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2, तड़प और अक्षय कुमार की बच्चन पांडे शामिल है। साजिद नाडियाडवाला ने ऐलान किया है टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 आने वाले साल यानि 6 मई 2022 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

heropanti 2, tadap, sajid nadiadwala, हीरोपंती 2, तड़प, साजिद नाडियाडवाला

इसके अलावा अहान शेट्टी की फिल्म तड़प 3 दिसंबर 2021 को बड़े पर्दे पर धमाका करेगी। अहान शेट्टी सुनील शेट्टी के बेटे हैं और इस फिल्म से उनका डेब्यू होने वाला है।

कई बड़े धमाके होने वाले हैं

कई बड़े धमाके होने वाले हैं

इसके अलावा साजिद नाडियावाला ने अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे की रिलीज को लेकर ऐलान किया है कि फिल्म 4 मार्च 2022 को रिलीज होगी। इन ऐलान से इतना तय है कि आने वाले साल में कई बड़े धमाके होने वाले हैं जबकि कुछ सुपरस्टार्स ने अभी तक अपनी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।

फैंस को इंतजार है

फैंस को इंतजार है

इन सुपरस्टार्स में सलमान खान और शाहरुख खान शामिल हैं। दोनों ही सितारे अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 और पठान को लेकर बिजी हैं। फैंस को इंतजार है कि वो कब इसका ऐलान करेंगे। साल 2021 और 2022 में जिस सितारे की सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज होंगी वो कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार अक्षय कुमार होने वाले हैँ।

महाराष्ट्र के थिएटर्स

महाराष्ट्र के थिएटर्स

उन्होने एक के बाद एक कई बड़ी फिल्मों के लिए कमर कस ली है। रोहित शेट्टी ने हाल ही में सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी और इस दौरान महाराष्ट्र के थिएटर्स को लेकर बातचीत हुई थी।

उद्धव ठाकरे का ऐलान

उद्धव ठाकरे का ऐलान

ऐसे में फैसला लिया गया था कि कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए थिएटर्स खोल दिए जाएंगे। इसका ऐलान खुद सीएम उद्धव ठाकरे ने किया था और बाद में रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज का ऐलान किया था।

फैंस थिएटर्स का मजा लेंगे

फैंस थिएटर्स का मजा लेंगे

अब इतना तय है कि फिर से फैंस थिएटर्स का मजा लेंगे और कोरोना काल के इतने बड़े गैप के बाद इसका मजा और भी कई गुना बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X