''मैं सलमान, शाहरुख, आमिर को लेकर.. अमर अकबर एंथनी की रीमेक बनाउंगा..''
यह कहना है निर्देशक साजिद खान का। हे बेबी और हाउसफुल जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले साजिद खान ने जब पूछा गया कि यदि उन्हें तीनों खान के साथ काम करने का मौका मिला.. तो वे कैसी फिल्म करना चाहेंगे?
SHOCK: अक्षय कुमार के बाद.. इस एक्टर को लगा करारा झटका!
तो साजिद खान ने कहा- मैं तीनों खान के साथ फिल्म अमर अकबर एंथनी की एक कूल रीमेक बनाना चाहूंगा। यह रीमेक काफी नए स्टाइल का होगा। साथ ही अमर और अकबर के किरदार को थोड़ा और उभारना चाहूंगा। क्योंकि एंथनी फिल्म की जान है.. लेकिन यदि तीन खान हुए फिल्म में.. तो तीनों किरदार का बराबर होना जरूरी है।

हम्मम.. बता दें, कुछ समय पहले जब शाहरुख से इस बारे में सवाल किया गया था.. तो उन्होंने कहा था- साथ आने से ज्यादा मुश्किल है ऐसी स्क्रिप्ट लिखना। यदि कोई ऐसी स्क्रिप्ट है, तो एक्टर्स जरूर साथ काम करेंगे।
किंग खान ने कहा- इस तरह की फिल्म के लिए जरूरी है एक ऐसे निर्देशक की, जिसे साफ तौर पर पता हो कि उसे क्या चाहिए। लेकिन सबसे जरूरी है स्क्रिप्ट.. साथ ही एक मुश्किल बजट की भी है। खैर, मुझे लगता है कि यदि ये दो मुश्किल हल हो जाए तो ऐसी फिल्म बन सकती है।
बहरहाल, यहां जानें सुपरस्टार्स को साथ लाना क्यों है मुश्किल-


Click it and Unblock the Notifications