अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म.. FULL कॉमेडी.. आने वाला है सीक्वल!
यूं तो हाउसफुल 4 की भी काफी चर्चा है। लेकिन हम यहां अक्षय कुमार की एक और सुपरहिट फिल्म की बात कर रहे हैं। साल 2007 में आई थी फिल्म 'हे बेबी'.. फिल्म को शुरुआत में अच्छा रिस्पॉस नहीं मिला था। लेकिन दूसरे वीकेंड से फिल्म ने जबरदस्त स्पीड पकड़ी.. और धमाकेदार कमाई कर गई।
फिल्म को टीवी पर भी काफी अच्छा रिस्पॉस मिला। बहरहाल, हाल ही में फिल्म के निर्देशक साजिद खान ने कहा कि यदि मौका मिले तो मैं हे बेबी का सीक्वल जरूर बनाना चाहूंगा। सीक्वल में मैं एक जवान लड़की और उसके पिता की कहानी बताउंगा।

हम्मम.. बता दें, हे बेबी में अक्षय कुमार, फरदीन खान और रितेश देशमुख ने मुख्य किरदार निभाया था। जाहिर है सीक्वल में अक्षय तो जरुर रहेंगे। कोई शक नहीं कि इस फिल्म का सीक्वल यदि बनाया जाए तो काफी दिलचस्प होगा।
यहां जानें किन सीक्वल फिल्मों का है इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications