वाजिद खान का अस्पताल से म्यूज़िक बनाता वीडियो, भाई साजिद ने किया शेयर, बेहद भावुक पोस्ट
साजिद वाजिद फेम वाजिद खान का 31 मई को निधन हुई। उनके अचानक दुनिया को अलविदा कह जाने से बॉलीवुड और म्यूज़िक इंडस्ट्री स्तब्ध थी। अब उनके भाई साजिद ने पहली बार इस दुख को फैन्स के साथ बांटा।
साजिद ने एक वीडियो शेयर किया जहां वाजिद खान अस्पताल में ही सही लेकिन अपने फोन पर पियानो एप पर ही कुछ म्यूज़िक निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए साजिद ने लिखा - दुनिया छूट गई, सब कुछ छूटा, ना तूने कभी म्यूज़िक छोड़ा ना म्यूज़िक तुझे कभी छोड़ेगा। मेरा भाई लेजेंड था और लेजेंड कभी मरते नहीं। मैं तुझे हमेशा प्यार करूंगा। मेरी खुशी में मेरी दुआओं में मेरे नाम में तू हमेशा रहेगा।
View this post on InstagramA post shared by Sajid And Wajid (@thesajidwajid) on
वाजिद खान को वर्सोवा के कब्रिस्तान में सुपुर्द - ए - खाक किया गया। उनकी मौत पर बॉलीवुड के लगभग हर सितारे ने उन्हें दिल में हमेशा रखने के वादा किया।


Click it and Unblock the Notifications











