ये मेरी हमशकल्स है, अंगूर नहीं- साजिद खान

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक साजिद खान की अगली फिल्म है हमशकल्स जिसमें सैफ अली खान और रितेश देशमुख व राम कपूर मुख्य किरदारों में हैं। सैफ और रितेश के तीन हमशकल्स के ऊपर फिल्म की कहानी आधारित है। फिल्म में साजिद ने फुल ऑन कॉमेडी मसाले डाले हैं और उन्हें पूरा यकीन है कि लोगों को हमशक्ल पसंद आएगी। फिल्म के ट्रेलर भी लोगों को काफी पसंद आए हैं हालांकि हाल ही में रिलीज हुआ हमशकल्स का म्यूसिक चार्टबस्टर्स में कुछ खास धमाल नहीं कर रहा है। जब साजिद खान हमशक्ल फिल्म की अनाउंसमेंट की थी तबसे ही लोगों ने ये खबर उड़ानी शुरु कर दी कि ये फिल्म पुरानी फिल्म अंगूर पर आधारित है। जबकि साजिद सबको यही समझाते फिर रहे हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

अंगूर फिल्म की बात करें तो ये 1982 में रिलीज हुई थी जिसमें संजीव कुमार, मौसमी चैटर्जी और देवेन वर्मा ने मुख्य किरदार निभाए थे। ये फिल्म शेक्सपीयर के मशहूर प्ले दि कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित थी। फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई थी। अंगूर काफी रोमांटिक और कॉमेडी सीक्सवेंस से भरी हुई फिल्म थी। अब हमशक्ल को लेकर भी लोगों का यही कहना है कि अंगूर फिल्म की ही जैसी विषय वस्तु पर ये फिल्म आधारित है। लेकिन साजिद ने हाल ही में हमशक्ल के म्यूसिक लॉंच के दौरान कहा कि ये बिल्कुल गलत खबर है।

साजिद खान ने हाल ही में मंगलवार को मुंबई में हुए हमशकल्स फिल्म के म्यूसिक लॉंच पर कहा "दो साल पहले जब मैंने फिल्म के बारे में बात की थी तो खबरें फैलीं कि यह अंगूर का रीमेक है। लेकिन यह रीमेक नहीं है। मैंने एक रीमेक बनाई थी और अब मैंने ये फैसला किया है कि अब कभी भी रीमेक नहीं बनाउंगा।"

ज्ञात हो कि कुछ समय पहले साजिद खान ने अजय देवगन व तमन्ना को लेकर एक पुरानी फिल्म का रीमेक बनाया था और उसका नाम था हिम्मतवाला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई। उसके बाद से ही साजिद ने सोचा है कि वो कभी भी किसी फिल्म का रीमेक नहीं बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X